Showing posts with label best acne treatment best acne treatment products best acne treatments best acne scar treatment treatment best acne treatment for men best acne treatment. Show all posts
Showing posts with label best acne treatment best acne treatment products best acne treatments best acne scar treatment treatment best acne treatment for men best acne treatment. Show all posts

Saturday, 4 October 2014

पुरुषों में मुंहासों की ये वजहें चौंका देंगी आपको

पुरुषों में मुंहासों की ये वजहें चौंका देंगी आपको

 
चेहरे पर बहुत अधिक मुंहासे और दाग-धब्बे केवल महिलाओं की ही समस्या नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी आम समस्या है। जिस तरह पुरुषों और महिलाओं की त्वचा अलग-अलग तरह की होती है, उसी तरह इस पर होने वाली समस्याएं भी अलग-अलग हो सकती हैं।

ऐसे में पुरुषों के लिए मुंहासों की ये पांच वजहें आपको जरूर चौंकाएंगी।

इंडियन  एकेडमी ऑफ डर्मोटोलॉजी जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो जो पुरुषों दिन में दो से अधिक बार दूध का सेवन करते हैं, उन्हें मुंहासों की समस्या अधिक होती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिय
।के शोधकर्ता के अनुसार, ''दूध में कई तरह के पोषक तत्व और प्रोटीन हते हैं जो शरीर में इन्सुलिन की मात्रा बढ़ा सकते हैं। कई बार इसके अधिक सेवन से शरी में सीबम अधिक बनता है जिससे त्वचा तैलीय होती है और पुरुषों को मुंहासे की दिक्कत होती है।''

शोधकर्ताओं ने माना कि अधिक डेयरी उत्पादों का सेवन किशोरों से लेकर पुरुषों तक, मुंहासे की वजह हो सकता है।

1.कार्बोहाइड्रेट्स की अधिकता

बॉडी बनाने और वजन बढ़ाने की चाहत में जो पुरुष शरीर में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स युक्त चीजें लेते हैं, उसकी वजह से भी उन्हें मुंहासों की दिक्कत हो सकती है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि कार्बोहाइड्रेट की अधिकता भी शरीर में इन्सुलिन का स्तर बढ़ाती है जिससे पुरुषों की त्वचा प्रभावित होती है और मुंहासों की दिक्कत होती है।
 

2.तनाव

दफ्तर या काम का तनाव अधिक लेते हैं तो किसी भी उम्र में यह आपके लिए मुंहासों की वजह हो सकता है।
तनाव के दोरान शरीर में एड्रेनेल एंड्रोजेन और ग्लूकोकोर्टिकोयड्स जैसे हार्मोन अदिक बनते हैं जो ऑयल ग्लैंड को सक्रिय कर देते हैं जिससे मुंहासों की आशंका बढ़ जाती है।

 

3.बहुत अधिक धूप

बहुत अधिक सफर करने वाले या बाहर अधिक रहने वाले किसी पेशे में हैं तो यह भी मुंहासों की एक वजह हो सकती है। बहुत अधिक धूप के कारण भी पुरुषों को यह दिक्कत होती है।

4.ओमेगा 3 की कमी

महिलाएं अपनी त्वचा में निखार के लिए अक्सर भोजन में ऐसी चीजों पर अधिक बल देती हैं जिसमें विटामिन ई और ओमेगा 3 आदि हों। वहीं पुरुष केवल भरपूर डाइट पर ही जोर देते हैं।लिपिड्स इन हेल्थ एंड डिजीज जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें ओमेगा 3 युक्त डाइट के सेवन से मुंहासों में 63 से लेकर 42 प्रतिशत तक कमी आ सकती है।