Showing posts with label dry skin treatment. Show all posts
Showing posts with label dry skin treatment. Show all posts

Sunday, 5 October 2014

एलोवेरा से गोरी होती है स्किन, जानें स्किन की रंगत निखारने के घरेलू उपाय

एलोवेरा से गोरी होती है स्किन, जानें स्किन की रंगत निखारने के घरेलू उपाय 

 ग्लोइंग और दाग-धब्बे रहित त्वचा पाना हर किसी का ख्बाव होता है। इसके लिए लोग पार्लर जाकर महंगे फेशियल या स्किन क्लीनिक में जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने से नहीं कतराते, लेकिन कभी-कभी इन ट्रीटमेंट्स के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं। इनके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन यकीनन आप कम पैसों में ही खूबसूरत चेहरा पा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि वो घरेलू उपाय कौन-कौन से हैं।
 
1- सबसे पहले शरीर में पानी की कमी को पूरा करें और अधिक से अधिक पानी पिएं। कम से कम आठ गिलास पानी तो ज़रूर ही पीना चाहिए। हेल्दी स्किन के लिए पानी की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। 
 
2- आंवला भी त्वचा का रंग निखारने में मदद करता है। इसके लिए दो से तीन महीने तक रोज कच्चा आंवला या आंवले का मुरब्बा खाएं।
 
3- रोज सुबह खाली पेट आधा गिलास गाजर का जूस पिएं। इससे एक महीने में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।
 
4- गर्मियों के दिनों में एक बाल्टी गुनगुने पानी में कुछ बूंद नींबू का रस मिलाकर नहाने से त्वचा का रंग निखरता है।
 
5- रोज सुबह-शाम भोजन करने के बाद सौंफ खाने से ब्लड साफ होने लगता है और त्वचा की रंगत बदलने लगती है।
 
6- एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह मुंहासे से भी आपको निजात दिलाता है। इसके लिए एक एलोवेरा की पत्तियों से उसका जेल निकाल लें। अब इस जेल को कॉटन की मदद से पूरे चेहरे पर लगा लें। अब लगभग एक घंटे बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसे रोज दोहराने से आपको त्वचा में फर्क दिखाई देगा।